कोडरमा: असनाबाद टीओपी के पास NH किनारे कीमती जमीन पर दो दावेदारों में तनाव, तिलैया थाना में आवेदन
असनाबाद टीओपी के बगल स्थित एक विवादित भूमि पर बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर सोमवार को उस समय हंगामे की स्थति उत्पन्न हो गई, जब एक पक्ष ने निर्माण कार्य का विरोध किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को देखते हुए निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया। हालांकि, पुलिस के वापस लौटते ही दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाने का आरोप लगाया गया है।