कोडरमा: नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कोडरमा की बेटियों का जलवा, 6 पदक जीते
बोकारो में आयोजित 'प्रथम दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल ट्रॉफी वूमेनस नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप' में कोडरमा की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। महासचिव आकाश चंद्रा ने सोमवार को 2 बजे बताया कि नेशनल लेवल पर बच्चों की इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है।