कोडरमा: सदर अस्पताल के डॉ. कुलदीप कुमार बने मानवता की मिसाल, ठिठुरती वृद्ध महिला को ओढ़ाई शॉल
कोडरमा सदर अस्पताल में मानवता और संवेदनशीलता की एक प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। इलाज के लिए ओपीडी पहुंची एक वृद्ध महिला को ठंड से ठिठुरते देख वहां कार्यरत चिकित्सक डॉ. कुलदीप कुमार का हृदय द्रवित हो उठा। डॉ. कुलदीप कुमार ने बिना किसी औपचारिकता के तुरंत वृद्ध महिला को शॉल उपलब्ध कराई, ताकि वह ठंड से राहत पा सके।