कोडरमा: कंबल नहीं मिलने पर भड़कीं बुजुर्ग महिलाएं, झुमरीतिलैया नगर परिषद कार्यालय में किया जमकर हंगामा
झुमरीतिलैया नगर परिषद के वार्ड संख्या 04 की दर्जनों वृद्ध महिलाएं सोमवार को कंबल न मिलने के विरोध में नगर परिषद कार्यालय पहुंचीं और जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि रविवार को वार्ड में कंबल वितरण के दौरान उनसे आधार नंबर लिया गया और अंगूठे के निशान भी लगवाए गए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कंबल नहीं दिया गया।