मुंगावली: ज्ञानालय परिवार ने हेलमेट पहनने का दिया संदेश: मुंगावली में यातायात जागरूकता अभियान, राहगीरों को बांटे हेलमेट
मुंगावली में सड़क सुरक्षा को लेकर ज्ञानालय परिवार ने अनूठी पहल की। बुधवार शाम करीब सात बजे मुंगावली थाने के सामने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के तहत बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर उन्हें हेलमेट वितरित किए गए|