हाथरस: हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई किशोरी को पुलिस ने किया दस्तयाब, जिला अस्पताल लाकर कराया डॉक्टरी परीक्षण
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव से अपह्त हुई किशोरी को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दस्तयाब किया है। किशोरी के अपह्त हो जाने के बाद परिजनों द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। हाथरस गेट पुलिस ने अपह्त हुई किशोरी को दस्तयाब कर जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामले को लेकर आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।