कुंडा: कालाकांकर राजभवन पहुंचे पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने जताया शोक, राजा जय सिंह सिसोदिया के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि
पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के पति राजस्थान प्रतापगढ़ के राजा स्व0 जय सिंह सिसोदिया के निधन की जानकारी पर शुक्रवार शाम 5 बजे कौशांबी के पूर्व सांसद विनोद सोनकर कालाकांकर पहुंचे। उन्होंने स्व0 राजा जय सिंह सिसोदिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह से मिलकर शोक सम्वेदना व्यक्त की।