रफीगंज: प्रखंड क्षेत्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान, मॉकड्रिल और पम्पलेट वितरण किया गया
औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अग्निशामालय द्वारा शनिवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया तथा लोगों को आग से बचाव और आपात स्थिति में सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत अग्निशामालय के पदाधिकारियों और कर्मियों ने पिन फ्लैग, पम्पलेट वितरण और जनसंपर्क क