देहरादून: मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय,देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की ली बैठक, तैयारियों पर हुई चर्चा
उत्तराखण्ड में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि राष्ट्रीय खेलों की सभी तैयारियां सितम्बर तक पूरी करते हुए इस आयोजन को 2024 में कराने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ से अनुमति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।