देहरादून: बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने रायपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने रायपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये हैं। विधायक ने सड़कों पर हुए जलभराव के चलते अधिकारियों को जल निकासी के बेहतर प्रबन्ध करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जलभराव की स्थिति से बचने के लिए नदी और नालियों की सफाई करने के भी निर्देश दिए हैं।