देहरादून: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना के तहत आयोडीन युक्त नमक वितरण कार्यक्रम का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना के तहत आयोडीन युक्त नमक वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया.सीएम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को नमक वितरित किया.कार्यक्रम में सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहीं.बता दे कि इस योजना का उद्देश्य पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर राज्य की गर्भवती महिलाओं में कुपोषण को कम करना है।