देहरादून: जिलाधिकारी डा. सोनिका ने देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने देहरादून के बंजारावाला, मोथोरोवाला आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों एवं बरसात के मदेदनजर कराये जा रहें सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बंजारावाला बंगाली कोठी चौक के आगे सड़क में गड्डे व बारिश का पानी एकत्र होने पर परियोजना प्रबन्धक पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।