देहरादून: पटेलनगर पुलिस ने मुस्कान चौक, देहरादून के पास की वाहनों की चेकिंग, नियमों का उल्लंघन करने पर 32 लोगों के काटे चालान
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने मुस्कान चौक के पास वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 32 लोगों के चालान काटे गये हैं। पुलिस ने बिना लाईसेंस वाहन चलाने, रोंड साईन पर वाहन चलाने, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने, ट्रिपल राईडिंग में वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की है।