मुशहरी: भिट्ठा थाने के विरुद्ध मानवाधिकार आयोग पहुंची महिला, पति की हत्या में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
सीतामढ़ी जिले के भिट्ठा थाना में एक मुकदमा दिनांक - 30.03.2026 को दर्ज किया गया, लेकिन पुलिस के द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गयी हैं। पुलिस की रवैये से परेशान पीड़िता आज मुजफ्फरपुर पहुँची और मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा के माध्यम से राज्य मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष दो अलग-अलग आवेदन दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई है