डुमरा: सीतामढ़ी में जमीन कब्जाने का आरोप, पीड़ित अफदारुल हक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
सीतामढ़ी। जिले के निवासी अफदारुल हक ने अपनी जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।