चिरैया: चिरैया थाना पुलिस ने सिकरहना नदी के किनारे चल रही अवैध शराब भट्टी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना पुलिस ने सिकरहना नदी के किनारे चल रही अवैध शराब भट्टी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने छापेमारी कर शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही भट्टियों को ध्वस्त कर दिया तथा हजारों लीटर तैयार और अर्द्धनिर्मित शराब को नष्ट किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।