सिराथू: नाबालिक से मोबाइल नंबर मांगने पर युवक ने दी जान से मारने की धमकी, कुछ ही घंटे में किया गया गिरफ्तार: CO सिराथू
सिराथू क्षेत्रा अधिकारी सत्येंद्र तिवारी ने शनिवार की दोपहर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कोखराज थाने में शनिवार को ही वादी द्वारा बताया गया कि उनकी नाबालिक बेटी से अशोक नाम का युवक मोबाइल नंबर मांग रहा था। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दिया। बताया कि मुकदमा दर्ज कर कुछ ही घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ा गया है।अग्रिम प्रक्रिया की जा रही है।