बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के शारदापुर गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर मौत हो गई।
- यह घटना खेत की जुताई के दौरान हुई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अजय, पिता देवबली के रूप में हुई है।
- जानकारी के अनुसार, अजय अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
- वाहन के नीचे दबने से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
- हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे अजय के शव को बाहर निकाला गया। त्रिकुंडा थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।
#accident #surgujanews #chhattisgarh #cgnews #balrampurnews
Ambikapur, Surguja | Jul 30, 2026