बूरमू: कारगिल विजय दिवस पर ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल, आरा द्वारा भव्य तिरंगा रैली एवं देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन
Burmu, Ranchi | Jul 25, 2026 कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल, आरा (बुढ़मू) द्वारा वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बुढ़मू थाना तक निकाली गई, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। रैली के उपरांत