डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की हत्या, प्रशासन में हड़कंप
पटना जाते समय बारुण के धनौती पुल के पास स्कॉर्पियो पर हमला, सिर पर धारदार हथियार से वार
चालक हिरासत में, रोहतास-औरंगाबाद पुलिस की संयुक्त जांच जारी
रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ईओ विमल कुमार की हत्या से शनिवार रात प्रशासनिक महकमे में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार ईओ विमल कुमार शनिवार रात करीब 10 बजे स्कॉर्पियो वाहन से डेहरी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान औरंगाबाद जिले के बारूण थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती पुल के समीप अज्ञात हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में ईओ के शरीर पर मारपीट के कई निशान मिले हैं। सिर पर धारदार हथियार से गंभीर वार किया गया है। घटनास्थल पर स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़ के निशान पाए गए हैं।