लखनपुर में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लेकर लगाए "बोल बम" के नारे
औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैया के ग्राम लखनपुर में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई। इसमें सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने माथे पर कलश धारण कर "बोल बम" और अन्य धार्मिक नारों के साथ भाग लिया।
यात्रा सलैया तालाब पहुंची, जहां आचार्यों के मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलशों में जल भरकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे।
आयोजक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने बताया कि 2 अगस्त को अखंड कीर्तन और 3 अगस्त सावन सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।कलश यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत सलैया के मुखिया मनोज कुमार चौधरी समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।
#Lakhanpur #Madanpur #Aurangabad #KalashYatra #ShivMandir #PranPratishtha #BholBam #Sawan2026