बिंदकी: बिंदकी कस्बे में नगर पालिका के नामित पांच सभासदों को दिलाई गई शपथ, भारी संख्या में लोग रहे उपस्थित
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मुगल रोड स्थित काशी काम्प्लेक्स में बुधवार को दिन में 3 बजे से नगर पालिका के नामित पांच सभासदों सोमवती निषाद, बृजेश मिश्रा, गुलशन गुप्ता, वेदांश प्रजापति तथा सुल्तान सिंह को अपर उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार रमन ने शपथ दिलाई। इस मौके पर चेयरमैन राधा साहू, नायब तहसीलदार सुशील कुमार, ईओ चंद्र कृष्ण पांडे आदि लोग मौजूद रहे।