गड़हनी: गड़हनी बाजार पर शनिवार शाम को लगा जाम, यात्री रहे परेशान
शनिवार के शाम 6 बजे गड़हनी बाजार पर सहिला पुल से स्टेट बैंक तक भयंकर जाम लग गया था। जाम से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी लेकिन पुलीस प्रसाशन बेखबर रही। गड़हनी में आये दिन जाम लगने से जनता ऊब चुकी है। गड़हनी से जाम हटाने को ले लोक शिकायत में आवेदन दिया है। इसके लिये नगर पंचायत दुकानदारों को नोटिस भी भेज चुकी हैं।