गड़हनी: बराप गांव में सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ के लिए जलभरी में उमड़ा जन सैलाब
प्रखण्ड के बराप गांव में सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ को ले शुक्रवार के दोपहर 2 बजे माथे पर कलश लेकर जन सैलाब उमड़ पड़ा जो जलभरी स्थल तक गया। जलभरी महान संत के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। जलभरी कर सभी भक्त पुनः यज्ञ स्थल आकर पूजा पाठ किया और यज्ञ शुरू हो गया।जलभरी में प्रखण्ड के दर्जनों गांवों से भक्त समिलित हुए। यज्ञ पांच दिवसीय है।