सफीपुर: तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, सफीपुर में महिला समेत 5 लोग गंभीर घायल, दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया
Safipur, Unnao | Sep 21, 2026 उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सफीपुर ले जाया गया, जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल लिए रेफर किया गया है।