लातेहार: जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं, 13 नवंबर को मतदान के लिए भी अपील की
जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने लातेहार जिले वासियों को दीपावली की बधाई दी है। उन्होंने गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे कहा कि लातेहार जिला तथा यहां के निवासियों का जीवन सुखमय हो इसके लिए जिला प्रशासन सदैव तत्पर है। उन्होंने लोगों से यह भी अपील किया है कि आने वाले लोकतंत्र का त्यौहार विधानसभा चुनाव में मतदान कर सभी मतदाता अपनी भागीदारी निभाएं।