लातेहार: कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर परसही के पूर्व मुखिया गुंजर उरांव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जताया आभार
परसही पंचायत के पूर्व मुखिया गुंजर उरांव को प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।इस दौरान गुंजर उरांव ने गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस प्रदेश कमिटी के अध्यक्ष और प्रभारी के प्रति आभार प्रकट किया है।उन्होंने कहा कि दिए गए दायित्वों बखूबी निर्वहन करने का प्रयास किया जाएगा।