इगलास: इगलास मंगलायतन विश्वविद्यालय में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का संदेश दिया गया
Iglas, Aligarh | Jun 24, 2026 इगलास अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलायतन विश्वविद्यालय के आईईआर विभाग एवं योग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विशेष योगाभ्यास सत्र का आयोजन विश्वविद्यालय सभागार में किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" रही। जिसके माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग के महत्व को रेखांकित किया गया।