शिवपुरी नगर: फतेहपुर का तस्कर ढाई लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास दबोचा
शहर को नशामुक्त बनाने के लिए शिवपुरी पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में है।पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के सख्त निर्देशों के बाद नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे की टीम को एक बड़ी सफलता मिली