Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana

#करमा पाण्डेय से मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत छात्र-छात्राएं हुए रवाना, हरि झंडी दिखाकर किया गया विदा। #Au...

Rafiganj, Aurangabad | Feb 21, 2026

MORE NEWS

महंगाई-बेरोजगारी पर मदनपुर में RJD का हल्लाबोल, BDO के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

औरंगाबाद: बिहार प्रदेश राजद के आह्वान पर मंगलवार को औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ यह धरना सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 3 बजे तक चला। धरने में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार समेत जनहित के 8 मुद्दों को लेकर आवाज उठाई गई।

धरना में सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने "सम्राट चौधरी होश में आओ", "तानाशाही रवैया बंद करो", "देश में महंगाई रोकनी होगी", "बेरोजगारों को रोजगार देना होगा", "सरकारी कार्यालय से भ्रष्टाचार मिटाना होगा", "गरीबों के साथ शोषण करना बंद करो", "शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना होगा" और "जो सरकार महंगाई न रोके वह सरकार निकम्मी है" जैसे नारे लगाए। वक्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं, महंगाई, बेरोजगारी तथा विकास से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। नेताओं ने कहा कि आम जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

धरना समाप्त होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी, मदनपुर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल, बिहार को स्मार-पत्र प्रेषित किया गया। स्मार-पत्र में देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर तत्काल रोक लगाने, सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, बदहाल शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने, कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने, वृद्धा, विकलांग एवं विधवा पेंशन का ससमय भुगतान करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा औरंगाबाद जिले के किसानों के खेतों तक सिंचाई की व्यवस्था करने संबंधी 8 सूत्री मांगों का उल्लेख किया गया है।

धरना में मौजूद जिला पार्षद शंकर यादवेन्दु ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे बिहार में हत्या, लूट, दुष्कर्म, फिरौती जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल है और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि इन तमाम मुद्दों को लेकर आज राजव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। यदि शीघ्र ही इन पर रोक नहीं लगाई गई तो और भी व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर रफिगंज विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी गुलाब शाहिद, राजद नेता महफूज आलम, जिला पार्षद शंकर यादवेन्दु, पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि सह राजद नेता रंजीत यादव, राजू सिद्धि यादव, रामेश्वर कुमार रौशन,सर्वोत्तम कुमार सोनू,अवधेश यादव, रमीज राजा,जसपाल यादव,विकास कुमार यादव,संतोष कुमार, समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#Madanpur #Aurangabad #RJD #Dharna #BiharNews #SarojKumar #shankaryadvendu

महंगाई-बेरोजगारी पर मदनपुर में RJD का हल्लाबोल, BDO के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन औरंगाबाद: बिहार प्रदेश राजद के आह्वान पर मंगलवार को औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ यह धरना सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 3 बजे तक चला। धरने में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार समेत जनहित के 8 मुद्दों को लेकर आवाज उठाई गई। धरना में सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने "सम्राट चौधरी होश में आओ", "तानाशाही रवैया बंद करो", "देश में महंगाई रोकनी होगी", "बेरोजगारों को रोजगार देना होगा", "सरकारी कार्यालय से भ्रष्टाचार मिटाना होगा", "गरीबों के साथ शोषण करना बंद करो", "शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना होगा" और "जो सरकार महंगाई न रोके वह सरकार निकम्मी है" जैसे नारे लगाए। वक्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं, महंगाई, बेरोजगारी तथा विकास से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। नेताओं ने कहा कि आम जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। धरना समाप्त होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी, मदनपुर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल, बिहार को स्मार-पत्र प्रेषित किया गया। स्मार-पत्र में देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर तत्काल रोक लगाने, सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, बदहाल शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने, कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने, वृद्धा, विकलांग एवं विधवा पेंशन का ससमय भुगतान करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा औरंगाबाद जिले के किसानों के खेतों तक सिंचाई की व्यवस्था करने संबंधी 8 सूत्री मांगों का उल्लेख किया गया है। धरना में मौजूद जिला पार्षद शंकर यादवेन्दु ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे बिहार में हत्या, लूट, दुष्कर्म, फिरौती जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल है और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि इन तमाम मुद्दों को लेकर आज राजव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। यदि शीघ्र ही इन पर रोक नहीं लगाई गई तो और भी व्यापक आंदोलन किया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर रफिगंज विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी गुलाब शाहिद, राजद नेता महफूज आलम, जिला पार्षद शंकर यादवेन्दु, पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि सह राजद नेता रंजीत यादव, राजू सिद्धि यादव, रामेश्वर कुमार रौशन,सर्वोत्तम कुमार सोनू,अवधेश यादव, रमीज राजा,जसपाल यादव,विकास कुमार यादव,संतोष कुमार, समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #Madanpur #Aurangabad #RJD #Dharna #BiharNews #SarojKumar #shankaryadvendu

Rafiganj, Aurangabad | Jun 9, 2026

दो बच्चों की मां रहस्यमय ढंग से लापता, पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी

रफीगंज थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। पत्नी की तलाश में परेशान पति ने आखिरकार थाने का दरवाजा खटखटाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ओबरा थाना क्षेत्र के सोनूहुली गांव निवासी जयप्रकाश कुमार ने रफीगंज थाने में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व रफीगंज थाना क्षेत्र के बालीगांव निवासी लक्ष्मी कुमारी से हुई थी। दंपति के दो बच्चे भी हैं। पति का आरोप है कि उनकी पत्नी एक युवक प्रिंस कुमार गुप्ता से बातचीत करती थी।

आवेदन के अनुसार, 15 मई को उनकी पत्नी बिना किसी सूचना के घर से चली गई। खोजबीन करने पर पता चला कि वह मायके पहुंची थी, लेकिन वहां से भी कहीं चली गई। परिजनों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की गई, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। वहीं पत्नी का मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।
घटना के बाद चिंतित पति ने रफीगंज थाने में आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है।

थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की गहन तहकीकात की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

दो बच्चों की मां रहस्यमय ढंग से लापता, पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी रफीगंज थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। पत्नी की तलाश में परेशान पति ने आखिरकार थाने का दरवाजा खटखटाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ओबरा थाना क्षेत्र के सोनूहुली गांव निवासी जयप्रकाश कुमार ने रफीगंज थाने में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व रफीगंज थाना क्षेत्र के बालीगांव निवासी लक्ष्मी कुमारी से हुई थी। दंपति के दो बच्चे भी हैं। पति का आरोप है कि उनकी पत्नी एक युवक प्रिंस कुमार गुप्ता से बातचीत करती थी। आवेदन के अनुसार, 15 मई को उनकी पत्नी बिना किसी सूचना के घर से चली गई। खोजबीन करने पर पता चला कि वह मायके पहुंची थी, लेकिन वहां से भी कहीं चली गई। परिजनों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की गई, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। वहीं पत्नी का मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। घटना के बाद चिंतित पति ने रफीगंज थाने में आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की गहन तहकीकात की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 8, 2026

*ब्रेकिंग न्यूज़ | बरघाट में शहनाज अख्तर के कार्यक्रम पर घमासान: माता सीता पर कथित टिप्पणी, बरघाट के योगदान से इनकार और पहचान को लेकर उठे सवाल*

*ब्रेकिंग न्यूज़ | बरघाट में शहनाज अख्तर के कार्यक्रम पर घमासान: माता सीता पर कथित टिप्पणी, बरघाट के योगदान से इनकार और पहचान को लेकर उठे सवाल*

Rafiganj, Aurangabad | Jun 8, 2026

हाइवा पलटा, बिजली का पोल टूटा; विभाग की तत्परता से बहाल हुई आपूर्ति

मदनपुर पड़ाव के समीप बाईपास निर्माण कार्य में लगे एक हाइवा के अचानक पलट जाने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई।
सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त पोल एवं लाइन की मरम्मत शुरू कर दी। विभाग के कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद बिजली आपूर्ति को जल्द ही बहाल कर दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
समाजसेवी संत प्रसाद ने बताया कि यह सौभाग्य की बात रही कि हादसे के दौरान कोई व्यक्ति हाइवा की चपेट में नहीं आया और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई। उन्होंने बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों की तत्परता से बड़ी समस्या टल गई।
स्थानीय लोगों ने भी विभाग के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर मरम्मत होने से क्षेत्र में बिजली संकट लंबा नहीं चला। घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

हाइवा पलटा, बिजली का पोल टूटा; विभाग की तत्परता से बहाल हुई आपूर्ति मदनपुर पड़ाव के समीप बाईपास निर्माण कार्य में लगे एक हाइवा के अचानक पलट जाने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त पोल एवं लाइन की मरम्मत शुरू कर दी। विभाग के कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद बिजली आपूर्ति को जल्द ही बहाल कर दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। समाजसेवी संत प्रसाद ने बताया कि यह सौभाग्य की बात रही कि हादसे के दौरान कोई व्यक्ति हाइवा की चपेट में नहीं आया और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई। उन्होंने बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों की तत्परता से बड़ी समस्या टल गई। स्थानीय लोगों ने भी विभाग के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय पर मरम्मत होने से क्षेत्र में बिजली संकट लंबा नहीं चला। घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 8, 2026

MLC कैंडिडेट नहीं बनाने पर फूट-फूटकर रोए RJD नेता,  शिवचंद्र राम ने इस्तीफा दिया; बोले- 4 रात सोया नहीं; ऐसी जिंदगी किसी को न मिले 

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों (एक उपचुनाव) पर होने वाले MLC चुनाव में सोमवार को कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन किया। महागठबंधन की ओर से RJD के सुनील सिंह ने पर्चा भरा।

इसके बाद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और RJD के SC-ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम की नाराजगी सामने आई।

उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शिवचंद्र राम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फूट-फूटकर रोने लगे।

उन्होंने कहा, पार्टी ने मुझे वादा किया था कि MLC बनाएंगे, लेकिन मेरे साथ वादाखिलाफी की गई है। रोते हुए उन्होंने कहा, 'मैं 4 रात सो नहीं पाया, ऐसी जिंदगी भगवान किसी को ना दें।'
राजद की ओर से MLC चुनाव के लिए सुनील सिंह के आज नामांकन के बाद शिवचंद्र राम की नाराजगी खुलकर सामने आई। उन्होंने SC/ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

हालांकि अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि वह केवल संगठनात्मक पद छोड़ रहे हैं, पार्टी की सदस्यता नहीं। वह आगे भी राजद के सक्रिय सदस्य बने रहेंगे।

1990 से राजद और सामाजिक न्याय की राजनीति से जुड़े

उन्होंने कहा कि वो साल 1990 से सामाजिक न्याय की विचारधारा और राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का काम किया और कठिन समय में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पूरे बिहार में दलित, रविदास और वंचित समाज के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का काम किया।

दलित समाज की उपेक्षा का लगाया आरोप

आगे शिवचंद्र राम ने कहा, विधान परिषद की सीट को लेकर दलित और रविदास समाज के लोगों में काफी उम्मीद थी। लेकिन हाल के फैसले से समाज में निराशा फैल गई है।

उन्होंने पत्र में लिखा, जहां भी जाते हैं, लोग उनसे सवाल पूछते हैं और जवाब मांगते हैं। समाज की पीड़ा देखकर उनका मन व्यथित हो जाता है।

MLC कैंडिडेट नहीं बनाने पर फूट-फूटकर रोए RJD नेता, शिवचंद्र राम ने इस्तीफा दिया; बोले- 4 रात सोया नहीं; ऐसी जिंदगी किसी को न मिले बिहार विधान परिषद की 10 सीटों (एक उपचुनाव) पर होने वाले MLC चुनाव में सोमवार को कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन किया। महागठबंधन की ओर से RJD के सुनील सिंह ने पर्चा भरा। इसके बाद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और RJD के SC-ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम की नाराजगी सामने आई। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शिवचंद्र राम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा, पार्टी ने मुझे वादा किया था कि MLC बनाएंगे, लेकिन मेरे साथ वादाखिलाफी की गई है। रोते हुए उन्होंने कहा, 'मैं 4 रात सो नहीं पाया, ऐसी जिंदगी भगवान किसी को ना दें।' राजद की ओर से MLC चुनाव के लिए सुनील सिंह के आज नामांकन के बाद शिवचंद्र राम की नाराजगी खुलकर सामने आई। उन्होंने SC/ST प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि वह केवल संगठनात्मक पद छोड़ रहे हैं, पार्टी की सदस्यता नहीं। वह आगे भी राजद के सक्रिय सदस्य बने रहेंगे। 1990 से राजद और सामाजिक न्याय की राजनीति से जुड़े उन्होंने कहा कि वो साल 1990 से सामाजिक न्याय की विचारधारा और राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का काम किया और कठिन समय में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पूरे बिहार में दलित, रविदास और वंचित समाज के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का काम किया। दलित समाज की उपेक्षा का लगाया आरोप आगे शिवचंद्र राम ने कहा, विधान परिषद की सीट को लेकर दलित और रविदास समाज के लोगों में काफी उम्मीद थी। लेकिन हाल के फैसले से समाज में निराशा फैल गई है। उन्होंने पत्र में लिखा, जहां भी जाते हैं, लोग उनसे सवाल पूछते हैं और जवाब मांगते हैं। समाज की पीड़ा देखकर उनका मन व्यथित हो जाता है।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 8, 2026