शिवपुरी नगर: कुत्ते को भगाने पर खूनी संघर्ष: पड़ोसी ने लाठियों से पीट-पीटकर की अधेड़ की हत्या, पत्नी भी गंभीर रूप से घायल
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुरानी शिवपुरी की कोरी गली (इमामबाड़ा) में बुधवार की शाम एक मामूली सी बात पर खूनी खेल खेला गया। घर के सामने बैठे पड़ोसी के कुत्ते को भगाना एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ गया कि पड़ोसी दंपति ने लाठियों से पीट-पीटकर उनकी जान ले ली। इस हमले में मृतक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई है।