देहरादून: बसंत विहार, थाना देहरादून पुलिस ने क्षेत्र से सड़क पर गुंडई दिखाने वाले आठ अभियुक्तों को लिया हिरासत में
देहरादून की बसंत विहार थाना पुलिस ने आठ अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि 26-5-2024 की रात्रि में थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों में लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच में पता चला कि दो ऑटो चालकों की आपस में सवारी उतारने को लेकर मारपीट हुई थी।