रूड़की: भारत नगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, प्रेमिका ने शादी की सूचना पर किया हंगामा
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के भारत नगर मोहल्ले से अजब मामला सामने आया है। भारत नगर निवासी आमिर पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर 10 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अब आमिर दूसरी युवती से शादी कर रहा था। जिसके बाद युवती ने आमिर के घर आकर जमकर हंगामा किया है। जिस कारण आमिर का रिश्ता टूट गया है। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।