रूड़की: पिरान कलियर अड्डे से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया, एक अवैध चाकू बरामद
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिरान कलियर अड्डे से पिरान कलियर निवासी शकीरा पुत्र यामीन नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद कर लिया है। जानकारी मिली है कि शकीरा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस के द्वारा शकीरा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।