रूड़की: इमली रोड मोहल्ले में मुस्लिम दबंगों के उत्पीड़न से दलित समाज के लोग पलायन को मजबूर, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के इमली रोड मोहल्ले मे मुस्लिम समाज के दबंगों पर दलित समाज के परिवारों का उत्पीड़न का आरोप लगा है। आरोप है कि दबंगों के कारण दलित समाज के लोग कई साल से पूजा नहीं कर पा रहे है। आरोप है कि दबंग पूजा स्थल पर मांस के अवशेष डाल देते है। दलित समाज के पक्ष में अब समाजसेवी साजिद मलिक आए है। जिन्होंने पुलिस से दबंगों पर कार्यवाही की मांग की है।