रूड़की: रुड़की कोतवाली पुलिस ने पहचान छिपाकर ठगने का प्रयास कर रहे चार लोगों को ऑपरेशन कालनेमि के तहत किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली पुलिस ने अपनी पहचान छिपाकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे नफीस,शाहनवाज,यामीन और पिंकी को ऑपरेशन कालनेमि के चलते गिरफ्तार कर लिया है। यह चारों अलग-अलग जगह पर अपनी पहचान छिपाकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस के द्वारा चारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। एसपी देहात ने आज बातचीत में बताया कि ऑपरेशन कालनेमि आगे भी जारी रहेगा।