मुज़फ्फरनगर: चारपाई हटाने के विवाद ने पकड़ा तूल, ढिढांवाली गांव में दो पक्षों के बीच घर में घुसकर मारपीट के गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच
तितावी थाना क्षेत्र के ढिढांवाली गांव में चारपाई हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद दो समुदायों के बीच टकराव में बदल गया। कश्यप समाज की महिला रूबी ने आरोप लगाया कि जाट समाज के अक्षय अपने साथियों संग घर में घुसकर मारपीट की और धमकाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।