नवाबगंज: बाराबंकी में बसपा की समीक्षा बैठक हुई, संगठन मजबूती और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा
बाराबंकी में बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक शनिवार करीब 2 बजे आयोजित की गई।बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।