उत्तराखंड में बारिश का कहर, अभी नहीं जाएगा मानसून, अगले 24 घंटे भारी!
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे कई इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में बारिश में कुछ कमी आने की संभावना है, लेकिन येलो अलर्ट रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, आमतौर पर उत्तराखंड से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी 25 सितंबर के बाद शुरू होती है। फिलहाल राजस्थान से भी मॉनसून की विदाई शुरू नहीं हुई है, इसलिए उत्तराखंड से मॉनसून की विदाई का अनुमान अभी स्पष्ट नहीं है। इसके लिए एक-दो सप्ताह और इंतजार करना होगा।
#UttarakhandWeather #WeatherAlert #WeatherUpdate #Monsoon #uttarakhand #pahadsamachar #UttarakhandNews