#श्रीडूंगरगढ़ जनसुनवाई में ट्रॉमा सेंटर मुद्दे पर हंगामा
श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा की जनसुनवाई के दौरान ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर माहौल गर्म हो गया। आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा ने जोरदार तरीके से मुद्दा उठाया, जिस पर विधायक ताराचंद सारस्वत से तीखी बहस हो गई। विधायक द्वारा मर्यादित शब्द कहने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। बाद में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।