मोठ: मोठ हाईवे पर खुलेआम लकड़ी का परिवहन, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल
Moth, Jhansi | Jun 2, 2026 मोंठ हाईवे किनारे स्थित एक होटल की ओर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी ले जाए जाने का वीडियो मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ट्रॉली में लदी लकड़ी बबूल की नहीं, बल्कि किसी प्रतिबंधित प्रजाति की है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर लोगों में चर्चा तेज हो गई है