बिंदकी: जूड़ा खेड़ा गांव में घर के अंदर युवती को जहरीले कीड़े ने काटा, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के जूड़ा खेड़ा गांव में रचना देवी उम्र 20 वर्ष पुत्री रामबाबू को घर के अंदर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। युवती की हालत बिगड़ी तो इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में बुधवार की रात को भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।