सदर: यूपी कांग्रेस संगठन के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का वाराणसी में हुआ स्वागत, बीजेपी सरकार पर जमकर किया कटाक्ष
वाराणसी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की वाराणसी पहुंचने पर उनके कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तो वही कार्यकर्ताओं ने उन पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान राजेंद्र पाल गौतम ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर कटाक्ष किया।