अटरू: अटरू कस्बे में जय जगन्नाथ के जयकारों के साथ भव्य रथयात्रा निकाली गई
Atru, Baran | Jul 17, 2026 भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा श्रद्धालुओं ने रस्सियों से खींचा रथ, पुष्पवर्षा व जयघोषों से गूंजा अटरू नगर अटरू। कस्बे में भगवान जगन्नाथ स्वामी, उनके बड़े भ्राता भगवान बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा की पारंपरिक रथयात्रा गुरुवार को श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के वातावरण में धूमधाम से निकाली गई।