बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में पंचायती राज चुनाव का बिगुल: 16 पंचायत समितियों में 3 चरणों में होगा मतदान, जानिए आपकी समिति का शेड्यूल
जिले की 16 पंचायत समितियों में त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनावों की घोषणा हो चुकी है। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे जिले को तीन प्रमुख चरणों—द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ चरण—में विभाजित किया गया है।द्वितीय चरण (29 व 31 अक्टूबर): इस चरण में घाटोल, गनोड़ा, छोटी सरवन और तलवाड़ा पंचायत समिति शामिल हैं।