बिजनौर: बिजनौर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
Bijnor, Bijnor | Jul 1, 2026 बिजनौर कलेक्ट्रेट में आज डीएम जसजीत कौर ने 1 जुलाई को सुबह करीब 11:00 बजे संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की है। डीएम ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा निकाली जाने वाली जागरूकता रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। डीएम ने जोर देते हुए कहा कि अपने आसपास साफ सफाई का ख्याल रखें और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें