स्याना: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ा निवासी युवक ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट कर घायल करने का लगाया आरोप
Siyana, Bulandshahr | Jun 11, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ा निवासी युवक ने गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को ग्राम निवासी बंटी ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए बताया गांव के ही तीन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।