ब्यौहारी: बस स्टैंड पोड़ी तिराहा पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी, वाहन चालक परेशान
ब्यौहारी क्षेत्र के बस स्टैंड पोड़ी तिराहा के पास खड़े ट्रक से डीजल चोरी की घटना सामने आई हैं। यूपी निवासी ट्रक चालक अतुल पटेल के ट्रक से करीब 40 लीटर डीजल चोरी हो गया। चालक ने बताया कि वह रात में वाहन में सो गया था सुबह देखा तो डीजल चोरी हो गया था। शनिवार शाम 4 बजे से पुलिस ने जांच शुरू की है।