ब्यौहारी: पपौंध में बाघ का आतंक, मवेशी को बनाया शिकार, हीरापुर तिराहे के पास हुई घटना
पपौंध थाना क्षेत्र के हीरापुर तिराहे के पास बाघ के द्वारा एक मवेशी को शिकार बनाए जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीते चार दिनों से क्षेत्र में बाघ का मूवमेंट देखा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग और प्रशासन अलर्ट पर है। घटना की जानकारी के बाद शुक्रवार दोपहर दो बजे से वन विभाग मौके पर पहुंच जांच कर रहा है।