ब्यौहारी: देवलौंद में तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल
देवलौंद थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मडसा से रीवा जा रही तिवारी कंपनी की बस ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हालत नाजुक होने पर रीवा रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने शुक्रवार सुबह 8 बजे बस चालक पर मामला दर्ज किया है।